Spread the love

क्षेत्राधिकारी मोठ स्नेहा तिवारी द्वारा थाना समथर का वार्षिक निरीक्षण किया गया जिसमें कार्यालय मेस व थाना परिसर का निरीक्षण किया गया एवं अभिलेखों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कार्यालय के पदाधिकारियों को दस्तावेज, साक्ष्य और समस्त लेखनीय गतिविधियों को संरक्षित रखने हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

वहीं उन्होंने थानाध्यक्ष समथर व पूरी टीम के साथ बैठक करते हुए कस्बे में कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यक निर्णय और सुधारों पर कार्य करने हेतु प्रेरित किया। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा नीर क्षीर विवेक की नीति का पालन करते हुए हर आगंतुक पीड़ित को यथासंभव न्याय दिलाने के लिए उचित कानूनी कार्रवाई करते हैं।

Share.