जालौन, उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर
घूसखोरी और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना दल एस उतरा मैदान में
जालौन जिले में आज उस समय हलचल मच गई जब अपना दल (एस) के दर्जनों कार्यकर्ता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन पर बैठ गए।
इस धरने का नेतृत्व कर रहे थे अपना दल एस के जिला अध्यक्ष अनिल अटरिया, प्रदेश महासचिव ओमकार ठाकुर, युवा जिलाध्यक्ष अनिल कुदारी, प्रदेश सदस्य रोहित राठौर, राष्ट्रीय सचिव दीपमणि रौठिया, जिला महासचिव महेन्द्र भदारी, और कोषाध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता।
धरने में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने राजनीतिक दबाव में आकर एकतरफा कार्रवाई की है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा के संरक्षण में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कुछ कार्यकर्ता फर्जी मुकदमे दर्ज करवा रहे हैं, टैक्स वसूली कर रहे हैं और जबरन कार्यालय में ताला जड़ रहे हैं।
🗣️ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि इन सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाए और झूठे एवं निराधार मुकदमों को तत्काल खारिज किया जाए।
धरना स्थल पर “गौरीशंकर मुर्दाबाद”, “ABVP मुर्दाबाद” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा।
विरोध करने वालों ने यह भी स्पष्ट किया कि –
> “हम सरकार के विकास कार्यों और योजनाओं के साथ हैं, लेकिन राजनीतिक दबाव में किसी पर झूठा आरोप लगाना या फर्जी मुकदमे लादना लोकतंत्र नहीं है। हमारी मांग है कि मामले की सीधी और निष्पक्ष जांच हो।”
👁️🗨️ फिलहाल प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता शुरू कर दी है और जांच की बात कही है।
Focus News 24×7 इस मामले पर नजर बनाए हुए है, और आगे की जांच रिपोर्ट भी आपको जल्द उपलब्ध कराई जाएगी।
📌 कैमरा पर्सन के साथ, रिपोर्ट: [कातिॅकेय गुबरेले ] — Focus News 24×7, जालौन






