बकरीद को लेकर पूंछ थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील
■ बैठक मे थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर जे.पी. पाल ने सभी लोगों ने मिलकर शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।
नमस्कार! आप देख रहे हैं Focus News 24×7, मैं हूॅ विनय पचौरी
चलिए रुख करते हैं मोठ क्षेत्र के पूंछ कस्बे की एक महत्वपूर्ण खबर की ओर
बकरीद पर्व को लेकर शुक्रवार को थाना पूंछ परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में क्षेत्र के जन प्रतिनिधि, पूर्व प्रधान, गणमान्य नागरिक और पुलिस प्रशासन के अधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
बैठक में सभी लोगों ने मिलकर शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।
थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर जे.पी. पाल ने जानकारी दी कि बकरीद पर्व के दौरान क्षेत्र की सभी संवेदनशील जगहों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और गश्त भी लगातार जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी, और किसी भी अफवाह की सूचना तत्काल प्रशासन को दी जाए।
भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरदीप सिंह गुर्जर ने कहा कि समाज के हर नागरिक और जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है कि वे अपने क्षेत्र में शांति बनाए रखें और उपद्रवियों पर निगरानी रखें।
वहीं पूर्व प्रधान राम कुमार दादा ने कहा कि पूंछ कस्बे की परंपरा रही है कि यहां हर पर्व शांतिपूर्ण और सद्भाव के साथ मनाया जाता है।
इस बैठक का संचालन किया पूंछ प्रधान लाखन सिंह यादव ने, और अंत में इंस्पेक्टर जे.पी. पाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर मौजूद रहे —
गुरदीप सिंह गुर्जर, लाखन सिंह यादव, राम कुमार दादा, रामराजा राजपूत, नौसे खां, मुजीब खां, शाकिर खां, जीशान खां, दिलदार खान, मु. आजाद खान, अरबाज खान, नरेंद्र सविता, पं. रिंकू तिवारी सेसा, दयाशंकर साहू, यूनिस खान सेसा, और पुलिस स्टाफ से दलवीर सिंह, सुरजीत सिंह चौहान, शैलेन्द्र सिंह, अनिल कुमार, देवेन्द्र सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक।
Focus News 24×7 के लिए पूंछ से संवाददाता पं. विवेक तिवारी की रिपोर्ट, मैं हूं विनय पचौरी । धन्यवाद!






