भक्ति और राष्ट्रीयता से गूंजा राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद

■ काव्य और राष्ट्रभक्ति का संगम”

नमस्कार! आप देख रहे हैं Focus News 24×7, मैं हूं विनय पचौरी 
चलिए रुख करते हैं गाजियाबाद की एक प्रेरणादायक साहित्यिक और सांस्कृतिक खबर की ओर…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में, भारतीय जनता पार्टी के गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने एक महत्वपूर्ण संदेश दिया है।
उन्होंने कहा — “भारत के प्रति हमारी भक्ति भावना जितनी मजबूत होगी, उतनी जल्दी यह लक्ष्य पूरा होगा।”

यह बातें उन्होंने राजनगर एक्सटेंशन के अजनारा इंटीग्रिटी में आयोजित काव्यार्पण एवं सम्मान समारोह के दौरान कहीं, जहाँ वे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि कविता हमारी संस्कृति को समृद्ध करती है, और यहां उपस्थित कवयित्रियाँ भक्ति काव्य के ज़रिए एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को साकार कर रही हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. बल्देव भाई शर्मा ने मयंक गोयल को युवा पीढ़ी के लिए आइकॉन बताया। उन्होंने कहा — “सेवा और मानव चेतना ही भारत को विश्वगुरु बनाती है।”

इस अवसर पर एओए अध्यक्ष अनुज चौधरी, दर्शन अग्रवाल, बीडी मिश्रा, हर्षलता शर्मा समेत कई गणमान्य लोगों ने मयंक गोयल का शॉल, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया।

करीब 40 से ज्यादा कवयित्रियों ने राष्ट्रभक्ति और भक्ति रस से सराबोर कविताओं की प्रस्तुतियाँ दीं, जिनका रसास्वादन बड़ी संख्या में उपस्थित श्रोताओं ने किया।

कार्यक्रम का संचालन किया प्रसिद्ध कवि वैभव शर्मा ने, और आभार व्यक्त किया हेमंत भटनागर एवं अपर्णा भटनागर ने।

इस खास अवसर पर महेश गोयल, कवि मधुकर त्यागी, पार्षद सुमन लता, संजीव त्यागी और रुचि गोयल समेत कई विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित रहे।

Focus News 24×7 के लिए रिपोर्ट Darshan Agrawal के साथ, मैं हूं vinay pachoro। धन्यवाद!

Share.

Vinay is a Great writer undoubtedly struggled to solve the problems, too, but managed to push through and establish amazing literary careers—as will you. Author vinay is cultivate a sense of relationship with prospective readers Thus, editing is done to achieve a balance of news between that originating within the organization and that pouring in from outside. Sorting out and sifting also helps induce parity between the well-written articles and those written by the inexperienced reporters