*फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के पुरुष व महिला वर्ग में बलिया ने जीता खिताब*

■चकिया कोठी चौराहा पर चल रहे सद्भावना अंतर प्रांतीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच

भाजपा के गोरखपुर मण्डल के क्षेत्रीय मंत्री व सिद्धार्थ नगर के प्रभारी हरिचरन सिंह कुशवाहा ने खिलाडियो का किया उत्साह वर्धन।

प्रतापपुर,देवरिया। सोमवार की शाम भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के चकिया कोठी चौराहा पर सद्भावना अंतर प्रांतीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया।

प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने हिस्सा लिया। पुरूष वर्ग में बलिया व बिहार के गोपालगंज की टीम के बीच मुकाबला हुआ।लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी टीम खाता तक नहीं खोल सकी।उसके बाद निर्यायक पैनाल्टी शूट के दौरान भी कोई भी टीम गोल नहीं बना सकी।

अंत में सिक्का उछाला गया।इस दौरान बलिया की टीम ने फाइनल मुकाबला जीत लिया।वहीं महिला वर्ग में बलिया व बिहार के सिवान के टीमों के बीच मुकाबला हुआ।इस दौरान सेकंड हाफ में बलिया की टीम ने एक गोल दागकर महिला वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया। कमेंटेटर प्रमोद चौधरी, पंकज यादव व मु० मुस्ताक रहे।महिला वर्ग के प्रतियोगिता का नेशनल प्रेस यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष विपुल तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया।जबकि पुरूष वर्ग की प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत सदस्य लालजी सिंह ने कराया।अतिथियों ने खिलाड़ियों के कला, कौशल की सराहना किया।

इस दौरान भाजपा के गोरखपुर मण्डल के क्षेत्रीय मंत्री व सिद्धार्थ नगर के प्रभारी हरिचरन सिंह कुशवाहा ने कहा कि फुटबॉल के इस खेल से जहां दर्शकों का मनोरंजन होता है, वहीं खिलाड़ियों का शारीरिक व्यायाम भी होता है।उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया यह आयोजन काबिले तारीफ है।कवि व शायर मक़सूद अहमद भोपतपुरी ने कहा कि खिलाड़ियों में कोई भेदभाव नहीं होती है।वे अपने खेल द्वारा समाजिकता की ढांचा को लगातार मजबूत करते हुए राष्ट्र में प्रेम व भाईचारे का शम्मा जलाते हैं।

यहां मुख्य रूप से वरिष्ठ खिलाड़ी डॉ सुगम्बर प्रसाद मौर्य,रामबली सिंह, राज नारायण सिंह,डॉ सुल्तान हक,जितेंद्र प्रसाद,शमीमुल हक,उपेन्द्र सिंह,भोला सिंह कुशवाहा, रमेश प्रसाद,मु० सगीर,लोक गायक सुबाष यादव,पत्रकार मनोज भारती, मोहित शुक्ला, कामेश वर्मा, सैय्यद अंसारी,सुशील सिंह, हरीश प्रसाद, आदित्य सिंह बड़े, राज मुहम्मद सहित भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

Share.