चित्रकूट में बापू जी का ओजस्वी उद्बोधन – सनातन धर्म की चेतना को फिर से जाग्रत करने का आह्वान”
■ असली धर्म भीतर है — सेवा, करुणा, और सत्य।” कहा मोरार जी बापू ने ।
📍स्थान: राजापुर चित्रकूट, उत्तर टतप्रदेश
🎤 रिपोर्टर: विनय कुमार पचौरी, FocusNews24x7 के लिए
चित्रकूट की पावन भूमि पर आज बापू जी ने एक दिव्य और भावपूर्ण प्रवचन में सनातन धर्म की महत्ता और भारतीय संस्कृति के मूल सिद्धांतों पर प्रकाश डाला।
अपने वक्तव्य में बापू जी ने कहा सनातन धर्म कोई मज़हब नहीं, यह जीवन जीने की कला है। यह परंपरा ऋषियों की देन है, जो आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का मार्ग दिखाती है।”
उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में आध्यात्मिक जागरूकता की अत्यंत आवश्यकता है।
हम धर्म की बाहरी पहचान में उलझ गए हैं, जबकि असली धर्म भीतर है — सेवा, करुणा, और सत्य।”
बापू जी ने अपने प्रवचन में युवाओं को संदेश दिया कि वे धर्म को केवल कर्मकांड न समझें, बल्कि इसके गूढ़ तत्वों को आत्मसात करें।
उन्होंने वर्तमान समय की राजनीति और धर्म के बीच पैदा हो रही दूरी पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा:
जब धर्म से राजनीति अलग हो जाती है, तब शासन सिर्फ सत्ता रह जाती है, सेवा नहीं।”
सभा में हज़ारों श्रद्धालु उपस्थित थे, जो हर शब्द को मंत्रमुग्ध होकर सुन रहे थे। उन्होंने ‘बोलो बापू जी महाराज की जय’ के जयकारों से वातावरण को गूंजा दिया।
बापू जी ने अंत में यह संदेश भी दिया भारत की आत्मा सनातन है। और जब तक यह आत्मा जीवित है, भारत को कोई झुका नहीं सकता।
बापू जी ने चित्रकूट में किया बड़ा ऐलान – सनातन धर्म को बताया भारत की आत्मा
इसी क्रम में मानस कोचिरा मिथलेश्वरी दीक्षित जी ने सनातन परंपरा का स्वागत किया है और उन्होंने पंचायती संगठन के साथ मिलकर संगठनात्मक स्तर पर समरसता का प्रयास किया है।
वही FocusNews24x7 की टीम ने दिखाई ज़मीनी सच्चाई!
चित्रकूट की इस ऐतिहासिक धर्मसभा को आप तक पहुँचाने के लिए हमारी FocusNews24x7 टीम ने कठिन परिस्थितियों और सीमित संसाधनों में भी निरंतर कवरेज की।
धूल भरी पगडंडियों से लेकर भीड़भाड़ वाले आयोजनों तक हमारी टीम ने हर क्षण को कैमरे में क़ैद किया, ताकि आप तक पहुँचे एक-एक पल की सजीव झलक।
📹 ग्राउंड रिपोर्टिंग, 🎤 लाइव इंटरव्यू, 📸 एक्सक्लूसिव फोटोज़ –
सब कुछ हमारी टीम ने निष्ठा और ज़िम्मेदारी के साथ किया।
👉 यह रिपोर्ट FocusNews24x7 की जमीनी पत्रकारिता का उदाहरण है
जहाँ खबर है, वहीं हमारी टीम है!
🙏 हमारी पूरी टीम को साधुवाद!
और आप सभी दर्शकों का धन्यवाद, जो हमारे साथ जुड़े हुए हैं।
क्योंकि हम खबर सिर्फ दिखाते नहीं, जीते हैं FocusNews24x7 की ज़मीनी रिपोर्टिंग!”





