लोकसभा चुनाव 2024 से पहले
प्रधानमंत्री मोदी भारतीय सेना के युद्धाभ्यास ‘भारत शक्ति’ में भाग लेने के लिए पोखरण पहुंच रहे
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय सेना के युद्धाभ्यास ‘भारत शक्ति’ में भाग लेने के लिए पोखरण पहुंच रहे हैं। राजस्थान के पोखरण रेंज में होने जा रहे इस अभ्यास में स्वदेशी हथियारों और संयंत्रों की ताकत का प्रदर्शन देखा जाएगा। इस युद्धाभ्यास में आत्मनिर्भर भारत की झलक दिखाई देगी। इस अभ्यास में सीडीएस जनरल अनिल चौहान, भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडेय सहित कई सैन्य अधिकारी भाग लेंगे।
युद्धाभ्यास में भारतीय भूगोल एवं इसके सुरक्षा खतरों से निपटने की रणनीति शामिल की जाएगी। इस युद्धाभ्यास सबसे की खास बात यह है कि तीनों सेनाएं एक साथ भाग लेंगी। ‘भारत शक्ति’ नाम से हो रहे इस युद्धाभ्यास में भारतीय में तैयार डिफेंस प्लेटफॉर्म और नेटवर्क आधारित सिस्टम का परीक्षण किया जाएगा। इसके साथ ही स्वदेशी हथियारों की ताकत का अंदाजा भी लगाया जाएगा।
भारत शक्ति’ युद्धाभ्यास में तेजस लड़ाकू विमान, के-9 आर्टिलरी गन, स्वदेशी ड्रोन, पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर्स और कम दूरी की मिसाइलें की ताकत देखने को मिलेग





