विकसित भारत 2047 की योजना तैयार साथ ही विकास पर फोकस। हुई मंत्री परिषद की बैठक।

■ PM मोदी के नेतृत्व में 8 घंटे चली मंत्री परिषद की बैठक

आज हुई बैठक को अप्रैल-मई में आने वाले लोकसभा चुनाव के लिये महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की
पी एम ने केंद्रीय मंत्रियों को सख्य हिदायत दी। पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा कि सोच समझकर बयान दें और विवादित टिप्पणियों से भी बचें. फोकस न्यूज 24×7 न्यूज़ को सूत्रों ने ये जानकारी साझा की।

यह  बैठक लगभग 8 घंटों तक चली।

बैठक में कई मंत्रालयों के अपने भविष्य के एजेंडे पर प्रजेंटेशन दिया।
बैठक में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अपनी सरकार की 10 साल की सफलताओं और भविष्य की प्राथमिकताओं विशेष रूप से 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य के बारे में विस्तार से बात की गयी है।

मंत्रिपरिषद की बैठक में पीएम मोदी ने मंत्रियों को क़रीब एक घंटे संबोधित किया।
पीएम ने उन्हें आगाह किया कि बोलने में परहेज़ करें।जो भी बयान दें सोच समझ कर दें।
आजकल डीप फेक का चलन है जिसमें आवाज़ बदलकर कोशिश की जाती है इससे सतर्क रहें।
जो भी बोलना है योजनाओं पर बोलें विवादित बयानों से बचें ।
मैने राज्यसभा के सांसदों को चुनाव लड़ने को कहा था।
पीएम ने कहा कि विकसित भारत की झलक आगामी पूर्ण बजट में दिखनी चाहिए जो इस बार जून में पेश होगा।

 

Share.

Vinay is a Great writer undoubtedly struggled to solve the problems, too, but managed to push through and establish amazing literary careers—as will you. Author vinay is cultivate a sense of relationship with prospective readers Thus, editing is done to achieve a balance of news between that originating within the organization and that pouring in from outside. Sorting out and sifting also helps induce parity between the well-written articles and those written by the inexperienced reporters