देवरिया भाटपार रानी उप नगर के रानी पोखरा काली मंदिर एवं श्री राम जानकी मंदिर के समीप आज से श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ का आयोजन हुआ है जिसमें आज सुबह 7:00 बजे कलश यात्रा निकला गया जो पूरे नगर में भ्रमण करने के बाद विधि विधान पूर्वक पूजा आरंभ किया गया। कलश यात्रा में नगर की हजारों की संख्या में महिलाएं व, लड़कियां और लड़के,आस्था एवं निष्ठा से सम्मलित होकर कलश यात्रा का शोभा बढ़ाया। कलश यात्रा में लोकप्रिय पूर्व विधायक डॉ.आशुतोष उपाध्याय( बबलू ), व्यापार मंडल के समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष अनिल मद्धेशिया, अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय कुमार गुप्त, उदय कुमार शमयंक, अनिल गुप्ता, गुलाब मद्धेशिया, राकेश बरनवाल, अनिल सिंह तोमर सहित हजारों लोग कलश यात्रा का शोभा बढ़ाया। 10 अप्रैल से श्री राम कथा का आयोजन किया गया है जिसमें अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचिका श्री रिचा मिश्रा द्वारा श्री राम कथा का प्रस्तुति  होंगी।श्री रामकथा 10अप्रैल से 16अप्रैल तक रोज शाम 6:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक होगा एवं महा यज्ञ के समापन पर 17 अप्रैल को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि श्री शत चंडी महायज्ञ में भाटपार रानी नगर की  एवं क्षेत्र की सम्मानित जनता का अपार सहयोग मिलने से ही यह महायज्ञ हो रहा है।इसके लिए सभी का आभारी हूँ और सभी को धन्यवाद करता हूँ।

Share.