Spread the love

नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष धीरेंद्र शुक्ला का हुआ भव्य स्वागत

 

उरई(जालौन)।काफी समय से खाली चल रहा कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पद जिसकी बजह से संगठन को मजबूत नहीं मिल पा रही थी। लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व रिक्त पद को भरते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की कमान जुझारू, कर्मठ और लगनशील युवा नेता धीरेंद्र शुक्ला को सौंप दी है। आज मंगलवार को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र शुक्ला ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय शहीद भवन रामनगर पहुंच कर अपना पदभार ग्रहण किया। इस दौरान पार्टी संगठन के लोगों का उत्साह देखते ही बनता था वहां पर मौजूद जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस दाऊ चौहान चुर्खी,रिपुंजय उपाध्याय, हेमन्त रिछारिया,अमित पाण्डेय,सिंटू भदौरिया, गोपाल वर्मा,प्रद्युमन द्विवेदी,रामेष्ट दूरवार,देवेंद्र बनाफर,आशीष द्विवेदी, अनुराग सिंह,हिमांशु , नीरज वर्मा,राजकुमार गुप्ता,रामेंद्र राठौर, मो अफजल, निखिल तिवारी, शिवम विश्नोई, शिवा चिल्ली,धीरेंद्र यादव, आलोक कौशिक सहित सैकडों कांग्रेसजनों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को फूल मालायें और मिष्ठान वितरण कर भव्य स्वागत किया।

Share.

कार्तिकेय गुबरेले(पत्रकार) जिला ब्यूरो चीफ क्राइम फोकस न्यूज 24×7 उरई (जालौन)