जालौन नगर में भारत विकास परिषद का शपथ ग्रहण समारोह एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह संपन्न
जालौन नगर की सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद छत्रसाल प्रमुख शाखा द्वारा शपथ ग्रहण समारोह एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विकास अधिकारी केके सिंह उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि केके सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारत विकास परिषद सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना से समाज में निरंतर कार्य कर रही है तथा संस्था द्वारा शिक्षा और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव अजय ईटोरिया, लखन लाल चरैया, भूपेंद्र कंथारिया, निवर्तमान अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, डॉ. बृजेंद्र दुबे एवं निशा महेश्वरी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
समारोह के दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सुशील बाजपेई को अध्यक्ष, अशोक गुप्ता को कोषाध्यक्ष, दीपक श्रीवास्तव को सचिव एवं रंजना दुबे को महिला संयोजिका चुना गया।
कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इसके साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं कवरेज Focus News 24 x 7 के संवाददाता महेश चौधरी द्वारा किया गया।




