शिक्षा के साथ साथ जीवन मे संस्कार भी जरूरी है – व्लाक प्रमुख
■ शिक्षा और सामाजिक ज्ञान के साथ साथ जागरुक रहना आवश्यक है – प्रभारी निरीक्षक
उरई जालौन लाला जय बिहारी मेमोरियल स्कूल ऊमरी मे बच्चो को उनके परीक्षाफल वितरण कर उन्हे सम्मानित किया गया! वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह की अध्यक्षता की आल इण्डिया पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश उदैनियां ने।
अतिथियो के रूप मे मंचस्थ रहे रामपुरा व्लाक अध्यक्ष कुंअर अजीत सिंह सेंगर, रामपुरा कोतवाली के कोतवाल रजत कुमार सिंह, चौकी प्रभारी ऊमरी भरत सिंह, एम पी डी सी कोच के प्राध्यापक डा मनोज तिवारी, नगर पंचायत ऊमरी के सभासद मनोज तिवारी, पत्रकार नीलेश राजावत आदि।
संचालन की जिम्मेदारी सभाली विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सक्सेना ने! समारोह की शुरूआत अतिथियो द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर पूजन अर्चन से की गयी
अतिथियो द्वारा एल के जी से कक्षा आठ तक तीन स्थान प्राप्त विद्यार्थियो को रजिल्टकार्ड एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया! इस अवसर समारोह के मुख्य अतिथि अजीत सिंह सेंगर ने कहा शिक्षा के साथ साथ संस्कार भी जीवन मे वहुत जरूरी है उन्हे मातृ दिवस पर सभी को वधाई देते हुये अपनी मां का सम्मान करने के लिये भी बच्चो से कहा
प्रभारी निरीक्षक रामपुरा रजत कुमार सिंह ने साइबर क्राईम, यातायात नियमों, की जानकारी देते हुये जागरुकता पर विशेष वल दिया! महिला आरक्षी लता सिंह ने महिला सशक्तीकरण, और साइबर क्राइम पर विशेष जानकारी दी
अन्त मे प्रधानाचार्य अनिल कुमार द्वारा सभी अतिथियो और अभिभावको का आभार व्यक्त किया गया!




