Spread the love

विशाल शोभायात्रा निकाल मनाई गयी भीमराव अम्बेडकर की 132

वीं जयंती

 

० सुबह से ही अम्बेडकर पार्क पर लगा रहा लोगो का तांता,

 

उरई ।आज शुक्रवार को भारत के संविधान निर्माता डा. भीमराव अम्बेडकर की 132वीं जयंती समाज के विभिन्न लोगों ने धूमधाम के साथ मनाई। जिसके चलते शहर के जीआईसी मैदान से डा. अम्बेडकर के अनुयायियों द्वारा विशाल शोभा यात्रा निकाली गयी। इस दौरान शहर के शहीद भगतसिंह चौराहा पर शहीद भगतसिंह की प्रतिमा का माल्यार्पण पूर्व नगर परिषद उरई के अध्यक्ष विजय चौधरी ने किया तथा शोभायात्रा में चल रहे लोगों का फूल मालाओं से भब्य स्वागत किया। इसके उपरांत शोभायात्रा जिला अस्पताल गेट, दलगंजन सिंह चौराहा होते हुए अम्बेडकर चौराहा पर पहुंची जहां पर डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस मौके पर बसपा नेता आत्माराम फौजी, रामशरण जाटव, मिथलेश बरसार, पंकज राजपूत ठेकेदार, वीरपाल सिंह ठेकेदार, शनि सभासद सहित दर्जनों की संख्या में लोग शामिल रहे।

Share.

कार्तिकेय गुबरेले(पत्रकार) जिला ब्यूरो चीफ क्राइम फोकस न्यूज 24×7 उरई (जालौन)