बड़े सपने देखो – लवलीना का बच्चों को संदेश

नमस्कार, आप देख रहे हैं Focus News 24×7 और मैं हूँ आपका अपना संवाददाता विनय कुमार

आज की प्रेरणादायक खबर आई है भारत की स्टार बॉक्सर और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन से।

लवलीना ने देशभर के बच्चों को संबोधित करते हुए एक बेहद भावुक और जोश भरने वाला संदेश दिया। उन्होंने कहा – “बड़े सपने देखना शुरू करो, क्योंकि सपना ही पहला कदम है सफलता की ओर।”

लवलीना ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस तरह असम के एक छोटे से गाँव से निकलकर उन्होंने विश्व मंच तक का सफर तय किया। संसाधनों की कमी, शुरुआती संघर्ष और सामाजिक दबावों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी।

उन्होंने कहा कि माता-पिता का समर्थन और खुद पर विश्वास उनके लिए सबसे बड़ी ताकत बना।

कार्यक्रम के दौरान लवलीना ने बच्चों के साथ खुलकर बातचीत की। उन्होंने अपने प्रशिक्षण के अनुभव, कठिनाइयों और मानसिक संघर्ष की कहानियाँ साझा कीं।

उन्होंने खासकर ग्रामीण क्षेत्रों की बेटियों को संदेश दिया कि –
👉 खुद को कभी कमजोर न समझें,
👉 खेल हो या शिक्षा, हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की हिम्मत रखें।

लवलीना का यह संदेश देशभर के युवाओं और बच्चों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बन रहा है।

Share.

Vinay is a Great writer undoubtedly struggled to solve the problems, too, but managed to push through and establish amazing literary careers—as will you. Author vinay is cultivate a sense of relationship with prospective readers Thus, editing is done to achieve a balance of news between that originating within the organization and that pouring in from outside. Sorting out and sifting also helps induce parity between the well-written articles and those written by the inexperienced reporters