Spread the love

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, 40 मनचले गिरफ्तार

हैदराबाद में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में बड़ा खुलासा हुआ। जानकारी के अनुसार शहर की पुलिस कमिश्नर बी. सुमिता ने खुद आम महिला का वेश धारण कर देर रात एक इलाके में विशेष ऑपरेशन चलाया। बताया गया कि रात 12 बजे से सुबह 3 बजे तक वह सलवार-सूट पहनकर अकेली खड़ी रहीं, जबकि आसपास सादी वर्दी में पुलिसकर्मी निगरानी करते रहे।
ऑपरेशन के दौरान एक-एक कर करीब 40 मनचले महिला को परेशान करने पहुंचे। किसी ने अभद्र टिप्पणी की तो किसी ने गलत इशारे किए। जैसे ही आरोपियों की हरकतें सामने आईं, मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने सभी को पकड़ लिया। बाद में जब आरोपियों को पता चला कि जिस महिला को वे परेशान कर रहे थे वह शहर की पुलिस कमिश्नर हैं, तो उनके होश उड़ गए।
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई के बाद महिला सुरक्षा को लेकर शहर में चर्चा तेज हो गई है। पुलिस प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि महिलाओं के साथ अभद्रता और छेड़छाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
महिला सुरक्षा को लेकर समाज में लगातार चिंता व्यक्त की जा रही है। नागरिकों का कहना है कि इस तरह के अभियान से मनचलों में डर पैदा होगा और महिलाओं को सुरक्षित माहौल मिल सकेगा।

Share.