चोरी के सामान सहित तीन आरोपियो को कैलिया पुलिस ने किया गिरफ्तार
उरई जालौन पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक डा ईशान सोनी के पर्यवेक्षण मे सी ओ कोच के नेतृत्व मे चलाये जा रहे अपराधियो के खिलाफ अभियान के तहत थानाध्यक्ष कैलिया अवनीश कुमार पटेल की टीम के सब इंस्पेक्टर विवेक मिश्रा, मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार, आरक्षी त्रय प्रबल प्रताप, पंकज कुमार, सचिन परमार ने मुकद्दमा अपराध संख्या 36/26 धारा 331(4), 305 बी एन एस मे आरोपित तीन अभियुक्तो प्रतीक पटेल उर्फ प्रदुम पटेल पुत्र उदयवीर सिंह, सुरजीत उर्फ छोटू पुत्र राजेश जाटव, मोनू उर्फ यशपाल पुत्र देशराज निवासी गण भडारी थाना कैलिया को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया और धारा 317 (2) की बढोत्तरी कर दी!


