जालौन: कार और बाइक में जबरदस्त टक्कर, बाइक सवार की मौके पर मौत
नमस्कार, आप देख रहे हैं Focus News 24×7 और
इस वक्त की बड़ी खबर जालौन जनपद से आ रही है, जहाँ जालौन-अौरैया स्टेट हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम मडोरी के पास कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे खंदक में जा गिरे। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्त की प्रक्रिया फिलहाल जारी है।
यह हादसा जालौन कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है।
Focus News 24×7 की टीम आपसे अपील करती है कि सड़क पर वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
जालौन से हमारे संवाददाता महेश चौधरी की रिपोर्ट।






