Spread the love

लोहिया वार्ड में बूथ विजय अभियान की हुई शुरूआत

रिपोर्ट  : पंकज यादव focusnews24x7.com 

■■■■■■■■■■■■■

सलेमपुर (देवरिया)। नगर पंचायत चुनाव के निमित्त लोहिया वार्ड में बूथ विजय अभियान के तहत घर-घर भ्रमण किया गया।
चुनाव प्रभारी रामदास मिश्र ने बताया कि भाजपा सरकार में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत नगरीय क्षेत्र में गरीब/ बेघर/ कम आय वर्ग के लोगों को पक्के आवास उपलब्ध कराये जाते हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत प्रदेश में लाखों आवासों का निर्माण कराया गया है। संपर्क अभियान के तहत भाजपा मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि नगर निकाय के चुनावों में भाजपा जीत की परचम लहरायेगी।
मोदी-योगी की डबल इंजन वाली भाजपा सरकार शहरों को स्मार्ट बना रही है। ये शहर सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारों में उपेक्षित थे, जिन्हें आज भाजपा की सरकार सँवार रही है।
सम्पर्क अभियान में अजय दूबे वत्स, रमाकांत मिश्र उर्फ भोला बाबा, सन्नी तिवारी, जयकिशन सिंह, राज सिंह, दीपक, सुधांशु, वेद, अंश, लक्ष्य, आशुतोष आदि मौजूद रहे।

Share.