उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल में भी बुलडोजर तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

रविवार को एटा जिले में समाजवादी पार्टी के नेता और जिला उपाध्यक्ष सुनील यादव के घर पर प्रशासन का बुलडोजर चल गया। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर घर बना था, वो दूसरे की जमीन थी और सपा नेता ने अवैध कब्जा किया हुआ था। यह घर एटा शहर के गांधी मार्किट के पास था, जिसे अब प्रशासन ने ढहा दिया है।

दरअसल गांधी मार्किट में सर्किट हाउस है और इसी जगह पर सपा नेता ने अवैध कब्जा किया हुआ था। प्रशासन ने इसकी जांच करवाई थी और जांच में ये घर दूसरे की जमीन पर बना हुआ पाया गया। इसके बाद सपा नेता सुनील यादव को प्रशासन ने नोटिस दिया था, लेकिन उनकी ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। फिर रविवार शाम प्रशासन बुलडोजर लेकर पहुंचा और घर को ढहा दिया गया

Share.