मारपीट के मामले में भाजपा नेता,दो वकीलों सहित एक दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज

■■■■■■■■■■■■■■■■

रिपोर्ट  : मुहम्मद युसुफ focusnews24x7

■■■■■■■■■■■■■■■■

श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के परगसहा गांव का मामला

प्रतापपुर,देवरिया।श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के परगसहा गांव में दो पक्षों में हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने एक भाजपा नेता,दो वकीलों सहित कुल एक दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इस मामले में एक पक्ष से भाजपा नेता व पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह,उनके भाई एडवोकेट विनोद सिंह पुत्रगण रामचन्द्र सिंह,एडवोकेट उदयभान सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह सहित कुल 9 लोगों पर आईपीसी की धारा 147, 148, 323, 504, 506, 452 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।वहीं दूसरे पक्ष से राजेन्द्र सिंह पुत्र स्व० श्रीराम सिंह सहित कुल 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।इस प्रकार दोनों पक्षों को मिलाकर कुल 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज की गई है।

23 अक्टूबर को दोनों पक्षों में जमीनी बिबाद को लेकर कहा सुनी हुआ था,जो 24 अक्टूबर दीपावली के दिन मारपीट में तब्दील हो गया।पानी बहाने के बहाने पूर्ब ग्राम प्रधान के घर वाले पहले 70 बर्षीय महिला को मार दिए,जिसको लेकर दोनों पक्षों में जमकर मार पीट हो गई।

इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष श्रीरामपुर राजू सिंह ने कहा कि एक पक्ष से 9 लोगों व दूसरे पक्ष से 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

Share.