Spread the love

अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का आने पर हुआ भव्य स्वागत

रिपोर्ट: असगर अली focusnews24x7

■■■■■■■■■■■■■■■

सलेमपुर (देवरिया)। उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा संजय गोंड़ के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत किया। वे स्वागत से अभिभूत नजर आए।

संजय गोंड़ ने कहा कि कार्यकर्ता ही किसी पार्टी की स्थाई स्तंभ होते हैं। कार्यकर्ताओं के बल पर ही आगामी अगर निकाय का चुनाव पार्टी जीतेगी। जनजाति मोर्चा को केवल अनौपचारिक नहीं बल्कि सक्रिय मोर्चा के रूप में समाज के भीतर कार्य करने की जरूरत है।

चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए मोर्चा को अभी से तैयार रहने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अनुसूचित जाति मोर्चा की सक्रियता एवं संघर्ष का लाभ अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित निकाय निकाय के साथ-साथ अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्रों में भी मिलेगा।
उक्त अवसर पर कन्हैया लाल जायसवाल, अमरेश सिंह बबलू, बृजेशधर दुबे, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, धनन्जय चतुर्वेदी, बचनदेव गोंड़, जयप्रकाश गोंड़, विनय पाण्डेय, अजय दुबे वत्स, अशोक तिवारी, व्यास गोंड़, त्रिवेणी गुप्ता, शिवाकांत तिवारी, राजन तिवारी, सुनील यादव स्नेही, अनिल ठाकुर,अवधेश मद्देशिया आदि मौजूद रहे।

Share.