पांच इंस्पेक्टर और दस सब इंस्पेक्टर का कार्यक्षेत्र बदला।
***********************
रिपोर्ट : असगर अली
focusnews24x7
■■■■■■■■■■■
देवरिया जिले मे पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बेहतर पुलिसिंग के लिए इंसस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर का कार्य क्षेत्र बदला है।जिसमे
- इंस्पेक्टर गिरीश चंद्र राय को पुलिस लाइन से क्राइम ब्रांच मे,
- पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर राहुल सिंह को पुलिस अधीक्षक के पी.आर.ओ की जिम्मेदारी मिली है।
- पुलिस लाइन मे तैनात इंस्पेक्टर श्यामानंद राय को साक्षी सुरक्षा प्रकोष्ट मे नई तैनाती दी गयी है
- ,पुलिस लाइन मे तैनात रहे इंस्पेक्टर वीरसेन सिंह को यू.पी 112 का प्रभारी बनाया गया है।
- इंस्पेक्टर गोपाल पाण्डेय को प्रभारी यू.पी112 से हटाकर सोशल मीडिया सेल का इंचार्ज बनाया गया है।
- रामपुर कारखाना थाना मे तैनात रहे सब इंस्पेक्टर बलराम सिंह को सदर कोतवाली की सेंटर चौकी प्रभारी बनाया गया है।
- कोतवाली थाना अंतर्गत गरुड़ पार चौकी प्रभारी रही सरोजिनी वर्मा को अपेक्षाकृत कम महत्व की नई जिम्मेदारी दी गई है अब कोतवाली7 कोतवाली के निर्भया बूथ मे तैनाती मिली है,
- रुद्रपुर थाना के कस्बा इंचार्ज रहे सब इंस्पेक्टर अभिषेक तिवारी को रामपुर कारखाना थाने में,
- भुजौली चौकी प्रभारी रहे सब इंस्पेक्टर केशव मौर्या को रुद्रपुर थाने के कस्बा चौकी इंचार्ज,
- कोतवाली थाना के सेंट्रल चौकी प्रभारी रहे सब इंस्पेक्टर प्रहलाद गौड़ को मडुआडीह् थाना के हेतीमपुर चौकी इंचार्ज,
- सब इंस्पेक्टर अंकित अवस्थी को सदर कोतवाली से गरुड़ पार चौकी का प्रभारी,
- सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह को कोतवाली से भुजौली चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक संकल्पों शर्मा ने
तीन सब इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर किया है
जिसमें रामपुर कारखाना में तैनात रहे सब इंस्पेक्टर रिजवान अली, सलेमपुर कोतवाली में तैनात रहे सब इंस्पेक्टर अमरनाथ सोनकर, मडुआडीह् थाना की हेतिमपुर चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर अश्वनी प्रधान को लाइन हाजिर कर दिया है।
देवरिया पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने इस फेरबदल को बेहतर पुलिसिंग के लिए सामान्य फेरबदल बताया।






