उरई-उरई जनपद के 30 ग्रामीण तथा 06 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलो का आयोजन किया गया जिनमें 53 चिकित्सकों तथा 161 पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा चिकित्सीय कार्य किया गया | 676 पुरुषों तथा 565 महिलाओं सहित 1475 रोगियों का परीक्षण किया गया, जिसमें 234 बच्चे भी शामिल थे | 87 आयुष्मान कार्ड बनाये गये 35 व्यक्तियो का कोचिड एण्टीजन टेस्ट किया गया। 20 रोगियों की मलेरिया कार्ड द्वारा जांच तथा 11 रोगियों की हिपेटाइटिस की जांच की गयी | 14 व्यक्तियों की आखों का परीक्षण किया गया | 39 गर्भवती महिलाओं का परीक्षण किया गया, 14 रोगियों को उपचार हेतु उच्च केन्दों पर संदर्भित कर एम्बुलेन्स द्वारा भेजा गया। 77 बुखार के रोगी, 225 लीवर सम्बन्धी समस्याओं के 138 श्वसन संबन्धी समस्यायों 44 डायविटीज के रोगी सबसे अधिक 247 त्वचा संबन्धी रोगों के रोगी 13 खून की कमी के तथा 68 उच्च रक्तचाप के रोगी देखें तथा उनको उपचार प्रदान किया गया।
Previous Articleउरई गल्ला मंडी में यज्ञ
Kartikey Gubreley FocusNews24×7
कार्तिकेय गुबरेले(पत्रकार) जिला ब्यूरो चीफ क्राइम फोकस न्यूज 24×7 उरई (जालौन)





