हमारा आंगन–हमारे बच्चे कार्यक्रम में बच्चों को किया गया सम्मानित
रिपोर्ट – ओमप्रकाश उदैनियां
उरई जालौन सिटी सेंटर में “हमारा आंगन–हमारे बच्चे” कार्यक्रम का जिला स्तरीय आयोजन भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों की उपस्थिति रही।
मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित ने कहा कि प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास की नींव है और सरकार का लक्ष्य है कि बच्चे कक्षा एक में प्रवेश से पहले आवश्यक दक्षताएं प्राप्त करें। इसके लिए आंगनवाड़ी केंद्रों में ईसीसीई एजुकेटर की नियुक्ति की गई है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्र प्रकाश ने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्रों में वंडर बॉक्स के माध्यम से खेल आधारित शिक्षा दी जा रही है तथा बच्चों को स्टेशनरी उपलब्ध कराई जा रही है। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान विकसित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में विभिन्न विकासखंडों से चयनित बच्चों को सम्मानित किया गया तथा किट वितरित की गई। साथ ही शैक्षिक नवाचारों एवं बाल-अनुकूल शिक्षण पद्धतियों का प्रदर्शन किया गया।
अंत में अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। इस अवसर पर प्रभात कुमार सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी,प्रवीण कुमार डीसी निपुण,दीपेश कुमार डीसी प्रशिक्षण, एस आर जी अभिलाष तिवारी,लोकेश पाल,नितिन आनंद पाल एवं समस्त ए आर पी उपस्थित रहे।





