Spread the love

मोठ -आज थाना समथर प्रांगण में उप जिला अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न

मोठ तहसील के थाना समथर के प्रांगण में नवरात्रि एवं ईद उल फितर को लेकर उप जिला अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में फीस कमेटी की बैठक की गई उप जिला अधिकारी महोदय के निर्देशानुसार बताया गया कि हिंदू मुस्लिम आपस में अपने-अपने त्योहारों को भाईचारे के साथ मनाएं ना ही कोई नई परंपरा लागू की जाएगी जैसे पूर्व में त्योहारों को मानते चले आ रहे हैं वैसे ही मनाएं ना ही कोई अफवाह फैलाएं ना अफवाह फैलाने वालों पर ध्यान दें अगर कोई शांति भंग करता पाया गया तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी एसडीम महोदय ने कहा कि मैं खुद भ्रमण करूंगा और हमारी टीम इस पर निगाह रखेगी लाइट व्यवस्था ,साफ सफाई, जल व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए

इस अवसर पर कस्बा समथर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे एवं क्षेत्राधिकार महोदय मोठ थाना प्रभारी समथर एवं पुलिस बल मौजूद रहा
मोठ से संवाददाता जहूर अहमद खान की रिपोर्ट

Share.