Spread the love


 प्रतापपुर/देवरिया :- देवरिया जनपद के भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत मिश्रौली में समाजसेवी, पत्रकार व विद्यालय के प्रबंधक डॉ० जनार्दन सिंह जिन्हें सामाजिक कार्यों से अधिकतम बाहर ही रहना पड़ता है ऐसे व्यक्ति के कुटिया व विद्यालय से दिनांक 05.3.23 को दूसरी बार हेड पंप चोरी की घटना से गांव में आक्रोश है इससे पहले भी दिनांक 22/10/ 2021 को रात्रि में हेड पंप चोरी हुई थी उसके संबंध में थानाध्यक्ष बनकटा, इससे संबंधित सभी सरकारी विभागों, पुलिस अधीक्षक महोदय देवरिया, माननीय मुख्यमंत्री पोर्टल, व पुलिस महानिदेशक, को भी पत्र लिखा गया किंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई कार्यवाही ना होने के कारण उन चोरों का मनोबल बढ़ता गया और इस ग्राम पंचायत मिश्रौली से लगभग 30 हैंडपंप और लगभग 10 घरेलू पानी मोटर सरकारी व निजी स्थान से चोरियां हुई है ऐसी चोरी की घटनाये क्षेत्र के कई गांवो मे होती रह रही है जैसे 07.3.23 की रात कड़सरवा बुजुर्ग गाव मे सामुदायिक शौचालय का हैंड पंप व विद्युत् मोटर चोरी होगया। गौरतलब है कि 18 फ़रवरी 2023 कि रात इसी गाँव के रहने वाले संत भगवान सिंह कुशवाहा के घर के मैन दरवाजा का ताला तोड़कर चोरो ने 80 हजार नगदव लाखो के गहने चुरा लिए था। लेकिन अभी तक चोरो का कोई सुराग नहीं मिलने से क्षेत्रीय जानता मे आक्रोश देखने को मिलरहा है। इस घटना से विद्यालय के बच्चों को पानी पीने की काफी असुविधा हो रही है ऐसे विषयों में पूर्व में भी श्रीरामपुर थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र दिया गया और इस बार भी थानाध्यक्ष श्रीरामपुर को प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किया गया है।

Share.