दो दिवसीय क्षेत्रीय किसान मेला 17 और 18 अक्टूबर को*
देवरिया जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने बताया कि कृषि सूचना तंत्र सुदृढ़ीकरण और कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय क्षेत्रीय किसान मेला 17 और 18 अक्टूबर को आचार्य नरेंद्र देव इण्टर कॉलेज, पथरदेवा में आयोजित होगा।
मेले में प्रगतिशील और एचीवर किसानों के साथ कृषि, पशुपालन, मत्स्य, रेशम, सहकारिता, सिंचाई, बैंकिंग, एनजीओ और कृषि विज्ञान केन्द्रों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। विभिन्न विभागों और कृषि निवेश कंपनियों के स्टाल लगेंगे, जिससे किसानों को नवीनतम जानकारी और तकनीकी मार्गदर्शन मिलेगा।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे स्वयं उपस्थित होकर अपने-अपने विभागों के स्टाल का आयोजन सुनिश्चित करें।






