सांसद/विधायक खेल स्पर्धा का भव्य आयोजन — युवा प्रतिभाओं ने दिखाया दमखम

सलेमपुर। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वाधान में विधानसभा सलेमपुर के बापू इंटर कॉलेज, सलेमपुर में सांसद/विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय राज्य मंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला प्रतिभागियों को जागरूक किया और विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं।

🏃‍♂️ खेल प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:

1500 मीटर दौड़ (सीनियर बालक) — विश्वजीत चौहान

100 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) — उमाशंकर (प्रथम)

100 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) — जानवी सिंह (प्रथम)

100 मीटर दौड़ (सब-जूनियर बालक) — पियूष भारती (प्रथम)

वॉलीबॉल (सीनियर वर्ग) — विजेता टीम भरथुआ

कबड्डी (सब-जूनियर बालक वर्ग) — विजेता सलेमपुर, उपविजेता

कबड्डी (जूनियर बालक वर्ग) — विजेता चनुकी, उपविजेता बरडीहा

बैडमिंटन (बालिका वर्ग) — विजेता सोनाली गुप्ता

दौड़ (बालक वर्ग) — अरुण कुमार, रोहित कुमार, नितेश यादव

दौड़ (बालिका वर्ग) — सब-जूनियर: जानवी सिंह | जूनियर: नंदनी विश्वकर्मा | सीनियर: सृष्टि चौहान

कार्यक्रम के समापन पर माननीय सांसद ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल, सर्टिफिकेट और ट्रॉफी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से धर्मशील तिवारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी निखिल, संतोष, आशीष, अर्जुन, सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
खेल प्रतियोगिता का सफल संचालन दिग्विजय प्रजापति, खेल शिक्षक शिवम पाण्डेय एवं राहुल मल्ल द्वारा किया गया।

📍 अगला चरण — सांसद/विधायक खेल स्पर्धा का अगला आयोजन 17 अक्टूबर 2025 को श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज, बरहज में किया जाएगा।

Share.