Spread the love

जौनपुर में धनंजय के समर्थक की गोली मारकर हत्या

●गोली लगने के बाद गिरे युवक को हमलावरों ने चाकू भी घोंपा

■पूर्व सांसद धनंजय सिंह का समर्थक बताया जा रहा अनीस खान

आपको बता दे अभी अभी बेहद खौफनाक हादसा सामने आया कि जौनपुर सिकरारा थाना क्षेत्र के रीठी गांव में शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

पुरानी रंजिश को लेकर जिस युवक की हत्या हुई है

वह पूर्व सांसद धनंजय सिंह का समर्थक बताया जा रहा है।

जबकि मौके पर यह भी चर्चा थी कि वह पूर्व सांसद का गनर भी था सूचना मिलते ही मौके पर रीठी गांव में पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा समेत भारी पुलिस फोर्स पहुंच गयी थी।

एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव जिला अस्पताल के मरचरी हाउस में रखवा दिया गया है

रीठी गांव निवासी स्व. हनीफ अली का 38 वर्षीय बेटा अनीस अली हाशमी रोज की तरह मंगलवार को भी शाम के वक्त बाजार आया था।

बाजार से करीब सवा सात बजे वह पैदल ही मोबाइल पर किसी से बात करते हुए घर जा रहा था।

घर से 20 मीटर पहले पहुचा था कि घात लगाकर बैठे बदमाशो ने कांख के पास गोली मार दी।

गोली लगते ही अनीस गिर पड़ा। इसके बाद तीनों ने उसके उपर चाकू से वार किया।

शोर सुनकर लोग जब तक मौके पर पहुंचते हमलावर वहा से फरार हो

Share.