हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट आज घोषित।

हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में परीक्षा में पंजीकृत 5525308 छात्र-छात्राओं में से 5199300 सम्मिलित हुए।

इन सभी की करीब तीन करोड़ उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन यूपी बोर्ड ने प्रदेश भर में बनाए गए 259 मूल्यांकन केंद्रों पर कराया। इसके आधार पर परीक्षाफल लगभग तैयार कर लिया गया है
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 का रिजल्ट घोषित होने की तारीख का एलान हो गया है.

यूपी बोर्ड के सचिव दिव्य कांत शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट कल 20 अप्रैल को घोषित करेगा. दोपहर 2:00 बजे यूपी बोर्ड मुख्यालय में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाएगा.

इस रिजल्ट को छात्र यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in और एनआईसी की वेबसाइट upresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं

Share.