मुख्य समाचार | Focus News 24×7
जिला प्रशासन अलर्ट मोड में — समीक्षा अधिकारी परीक्षा को लेकर सख्त इंतजाम
जालौन जिले के उरई से बड़ी खबर सामने आ रही है,
जहां समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।
जिलाधिकारी राजेश पांडेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने शनिवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया और वहां की सुरक्षा तथा व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।
परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी और एसपी ने परीक्षा केंद्रों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे, प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षाकर्मियों की तैनाती और निगरानी टीमों की तैयारी की विस्तार से समीक्षा की।
आपको बता दें कि 27 जुलाई को जनपद में कुल 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 8088 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
Focus News 24×7 की टीम लगातार प्रशासनिक तैयारियों पर नज़र बनाए हुए है, और हम आपको आगे भी अपडेट देते रहेंगे।






