देवरिया: स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतर निगरानी के निर्देश, जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक

देवरिया |  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में धन्वंतरि सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में जिले में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं व कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की गई।

सीएमओ ने सभी स्वास्थ्य सूचकांकों में सुधार लाने के निर्देश दिए।

मुख्य निर्देश:

सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर संचालित सेवाओं की निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाए।

जिला स्तरीय अधिकारी व प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रतिदिन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण करें।

निरीक्षण की जियो-टैग फोटो व्हाट्सएप ग्रुप में अनिवार्य रूप से भेजी जाए।

सीएचसी, पीएचसी व आयुष्मान केंद्रों पर मरीजों को बेहतर उपचार और शालीन व्यवहार मिले।

सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सक व स्टाफ की 100 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित हो।

सी-बैक फॉर्म शत-प्रतिशत भरवाने के निर्देश।

प्रत्येक रविवार को लगने वाले आयुष्मान आरोग्य मेले में चिकित्सक, कर्मचारी और आशा की उपस्थिति अनिवार्य।

प्रत्येक चिकित्सक का अलग ओपीडी रजिस्टर रखा जाए।

किसी भी मरीज को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।

मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर विशेष जोर:

ई-कवच पोर्टल पर 100 प्रतिशत आभा आईडी फीडिंग सुनिश्चित की जाए।

गर्भवती महिलाओं व बच्चों की सभी जांचें व टीकाकरण समय से कराए जाएं।

हाई-रिस्क प्रेगनेंसी वाली महिलाओं की संवेदनशील निगरानी और उपचार के निर्देश।

बैठक में उपस्थित:
एसीएमओ डॉ. अजय शाही, डॉ. एस.के. सिन्हा, डिप्टी सीएमओ डॉ. अश्वनी पाण्डेय, डॉ. वाई.पी. यादव, डीएमओ सीपी मिश्रा, डीपीएम पूनम गुप्ता, डीसीपीएम राजेश गुप्ता सहित सीफार, यूनिसेफ व यूपीटीएसयू के जिला प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share.