*माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति, उच्च न्यायालय, इलाहाबाद श्री शेखर कुमार यादव ने किया राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन,
■ देवरिया में हुआ ऐतिहासिक वादों का निस्तारण*
माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति, उच्च न्यायालय, इलाहाबाद श्री शेखर कुमार यादव के अध्यक्षता में दिनांक 13.12.2025 दिन शनिवार को सुबह 10.00 बजे राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया।
उक्त अवसर पर माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति, उच्च न्यायालय, इलाहाबाद श्री शेखर कुमार यादव, माननीय जनपद न्यायाधीश श्री धनेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्री बद्री विशाल पाण्डेय, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मनोज कुमार तिवारी एवं सम्मानित न्यायाधीशगणों द्वारा फीता काटकर एवं मॉ सरस्वती प्रतिमा का माल्यार्पण एवं द्विप प्रज्जवलन के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया। न्यायमूर्ति द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत को समाज के अंतिम पयादान पर खड़े गरीबों तथा असहायों को त्वरित तथा सुलभ न्याय देने का साधन बताया तथा सभी न्यायाधीशों से यह कहा कि न्याय करते समय अपने-आप को वादकारी की जगह रख कर देखे, इससे आप तीव्र गति से वादो को निस्तारित करेगें। न्यायमूर्ति के मार्गदर्शन में सभी न्यायाधीशगणों तथा अधिवक्ताओं द्वारा लोक अदालत में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया गया, जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन देवरिया जिले में रिकार्ड मुकदमों का निस्तारण किया गया।
उक्त अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश श्री धनेन्द्र प्रताप सिंह के द्वारा 05 वादों का निस्तारण किया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्री बद्री विशाल पाण्डेय के द्वारा 16 तथा अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्री ब्रजेश मणि त्रिपाठी के द्वारा 26 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी श्री इफ्तेखार अहमद द्वारा कुल 107 मामलों का निस्तारण कर मु0-7,12,85,000/-रूपये की धनराशि प्रतिकर के रूप में दिलाया गया तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती मंजू कुमारी द्वारा 1308 वाद व अन्य सभी सम्बन्धित न्यायिक अधिकारीगण के द्वारा 1577 निस्तारित वादों को मिलाकर कुल 3039 मामलों तथा राजस्व विभाग, बैंक व अन्य विभागों के द्वारा 2,18,589 वादों को निस्तारण किया गया। इस प्रकार इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल मिलाकर 2,21,628- मामलों का निस्तारण किया गया। प्रतिकर, जुर्माना एवं अन्य मामलों में कुल मु0- 26,47,49,405/-रूपये की धनराशि का सेटलमेण्ट किया गया।
इस लोक अदालत मे मुख्य रूप से सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, बैक कर्मी, पैनल अधिवक्ता, मध्यस्थ, पी0एल0वी, वादकारीगण, तथा सामान्य जनता उपस्थित रहें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मनोज कुमार तिवारी के अथक प्रयास से इस लोक अदालत का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ तथा इसके लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।





