Spread the love

टीजीटी परीक्षा केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, निष्पक्ष परीक्षा के दिए निर्देश

देवरिया, जनपद में आयोजित टीजीटी परीक्षा के प्रथम सत्र के दौरान जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा अवैधानिक गतिविधि को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने एसएसबीएल इंटर कॉलेज, दीना नाथ पांडेय राजकीय महिला पीजी कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज तथा महाराजा अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन परीक्षण किया तथा केंद्र व्यवस्थापकों से परीक्षा संचालन संबंधी जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी टीम भावना के साथ कार्य करते हुए परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराएं।
प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि परीक्षा की निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता बनी

Share.