जालौन

सरकारी गेहूं खरीद केंद्र
डी एम चांदनी सिंह

समिति में संचालित सरकारी गेहूं खरीद केन्द्रों का निरीक्षण किया। खरीद की धीमी गति व 3 क्रय केन्द्र शुरू न होने पर नाराजगी जताई तथा शीघ्र केन्द्र चालू करने के निर्देश दिए हैं। गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण करने पर पता चला कि 16 खरीद केंद्रों में अब तक 13 केंद्रों पर ही खरीद शुरू हो पाई है। यूपीएसएस, क्रय विक्रय समिति व सहकारी संघ कुठौंद के केंद्र शुरू नहीं हुए हैं। इस पर उन्होंने नाराजी जताई और केंद्र शीघ्र शुरू करने के निर्देष दिए। विपणन शाखा के केंद्र पर पहुंच कर उन्होंने किसानों की ईपॉस मशीन में फीडिंग की जानकारी ली और गेहूं की नमी चैक करने वाले मानकों को लेकर पूछतांछ की। विपणन शाखा पर गेहूं बेचने आए हथेरी निवासी किसान सूबेदार की डाटा फीडिंग चैक की। डीएम ने खरीद केंद्रों पर हुई खरीद की जानकारी ली। जिस पर मंडी सचिव वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार तक 1767 कुंतल गेहूं की खरीद हो चुकी है। इस मौके पर एसडीएम सुरेश कुमार, मंडी सचिव वीरेंद्र सिंह, मार्केटिंग इंस्पेक्टर आशीष कुमार एसएसआई आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।

#उरई #जालौन#कालपी #माधौगढ़ #कोंच

Share.

कार्तिकेय गुबरेले(पत्रकार) जिला ब्यूरो चीफ क्राइम फोकस न्यूज 24×7 उरई (जालौन)