Spread the love

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनी जन शिकायतें, लापरवाही पर दो राजस्व निरीक्षकों पर कार्रवाई

■ राजस्व मामलों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
■ एक राजस्व निरीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि, दूसरे को कारण बताओ नोटिस

देवरिया। तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिजीत आर. शंकर ने जन शिकायतों की सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्य बिंदु:
▶️ संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 144 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।
▶️ 8 मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
▶️ राजस्व मामलों में लापरवाही पर एक राजस्व निरीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई।
▶️ एक अन्य राजस्व निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
▶️ डीएम ने धारा-24, धारा-116 एवं निर्विवाद वरासत के मामलों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
▶️ भूमि अतिक्रमण, कब्जा और अभिलेख संबंधी शिकायतों पर अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए।
▶️ नायब तहसीलदारों को लेखपालों और कानूनगो के कार्यों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।
▶️ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस से जुड़े मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
▶️ समाधान दिवस के बाद डीएम और एसपी ने तहसील परिसर में वृक्षारोपण किया।
▶️ डीएम ने तहसील परिसर एवं न्यायालय का निरीक्षण कर साफ-सफाई और लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
फोकस न्यूज़ 24×7
खबर पसंद आए तो चैनल को Like, Share और Subscribe जरूर करें।

Share.