Spread the love

श्रीरामपुर पुलिस ने 1134 लीटर शराब और 8 मोटरसाइकिलें पकड़ीं

देवरिया। श्रीरामपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1134 लीटर अवैध देशी शराब, 8 मोटरसाइकिल और 4 फर्जी नंबर प्लेट बरामद की हैं। इस कार्रवाई में बिहार के सीवान और गोपालगंज जिले के रहने वाले 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
बरामद शराब में कुल 126 पेटियां शामिल हैं, जिनमें 103 पेटी ‘बंटी बबली’ और 23 पेटी ‘रोमियो राजा’ ब्रांड की हैं। कुल 5670 पाउच बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये तथा वाहनों की कीमत लगभग 4 लाख रुपये है।
गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61(2), 317(2), 341(2) एवं आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
फोकस न्यूज़ 24×7
चैनल को Like, Share और Subscribe जरूर करें।

Share.