Spread the love

दर्जनों शिक्षको ने दिया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

■साथ ही 20 सूत्रीय मांगे राज्यपाल मुख्यमंत्री शिक्षा मंत्री शिक्षा निदेशक एवं प्रमुख सचिव को जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सौपा ज्ञापन।

■वाराणसी जनपद में एरियर का 10% एनपीएस कटौती अभी तक अध्यापकों के खाते में जमा नहीं हुआ है उसे जमा किया जाए

वाराणसी के अर्दली बाजार स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक शिक्षक महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री बृजेश कुमार भारतीय व जिला अध्यक्ष राम हरख चौधरी एवं शिक्षक महासंभा के पदाधिकारी द्वारा दर्जनों शिक्षको ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन अपनी 20 सूत्रीय मांगे राज्यपाल मुख्यमंत्री शिक्षा मंत्री शिक्षा निदेशक एवं प्रमुख सचिव को जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा ज्ञापन दिया गया ।

धरना मे प्रदेश महामंत्री बृजेश कुमार भारतीय ने अपने संबोधन में कहा उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग 2023 में प्रधानाचार्य के पदों में अनुसूचित जाति जनजाति एवं अन्य पिछड़ी जातियों को आरक्षण का प्रावधान किया जाए

साथ ही प्रबंध तंत्र द्वारा अनुसूचित जाति के अध्यापकों को विभिन्न प्रकार का आरोप लगाकर कार्यवाहक प्रधानाचार्य चयन वेतनमान पदोन्नति इत्यादि लाभो से वंचित करने का कार्य करते हैं

ऐसे प्रबंध तंत्र पर कानूनी कार्रवाई किया जाए।

जिलाध्यक्ष वाराणसी राम हरख चौधरी ने संबोधन मे कहा वाराणसी जनपद में एरियर का 10% एनपीएस कटौती अभी तक अध्यापकों के खाते में जमा नहीं हुआ है उसे जमा किया जाए तथा योगेंद्र कुमार सहायक अध्यापक अमर शहीद इंटर कॉलेज अयर का पदोन्नति कोट के अंतर्गत रिक्त प्रवक्ता पद पर 6 माह पहले ही प्रार्थना पत्र देने के बावजूद प्रबंधक महोदय द्वारा स्थानांतरण द्वारा नियुक्त किया जाना माध्यमिक शिक्षा अधिनियम के पदोन्नति के नियमवाली के विरुद्ध है प्रबंध कमेटी तत्काल प्रभाव से भंग करते हुए योगेंद्र कुमार की पदोन्नति किया जाए

धरना प्रदर्शन में शिक्षक महासभा के तमाम पदाधिकारी ने अपनी अपनी समस्याओं का उदबोधन किया

धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से आनंद प्रकाश दयाशंकर दीनानाथ विजय गौतम आशीष कुमार सरोज प्रियंका सिंह अलका गौतम प्रेमलता सहित दर्जनों लोगों ने भाग लिया।

Share.

मेरे अल्फ़ाज.......... मैं पत्रकार हूं मैं खोज हूँ , मैं विचार हूँ , मैं अभिव्यक्ति,की पुकार हूँ मैं सत्य का प्रसार हूँ मैं पत्रकार हूँ | किसी सच की, तलाश में या किसी शक के ,आभास में मैं किसी लाचार का विचार हूँ या किसी नेता पर प्रहार हूँ मैं पत्रकार हूँ | मैं चाहूँ तो, राई का पहाड़ बना दूं | या महज़ ,आरोप की सज़ा सुना दूं मैं चाहूँ तो बिन बात ,की हवा बना दूं या किसी ,उठती आवाज़ की भ्रूण हत्या करवा दूं मैं विधि का विधान हूँ हां मैं पत्रकार हूँ |