Spread the love

जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर गौशाला में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गो-पूजन किया  – जिलाधिकारी ने। 

देवरिया जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की ओर से पूरे विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण का पूजन करवाकर आरती की गई।

उसके बाद गायों का पूजन कर उनको तरह-तरह के व्यंजन खिलाए गए।

इसके बाद केक काटकर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया।

केक कटते ही गौशाला में चारों ओर “हाथी घोड़ी पालकी-जय कन्हैया लाल की” मधुर संगीत गुंजायमान होने लगे और भगवान श्रीकृष्ण की जय जयकार से आसपास का वातावरण भक्तिमय हो उठा।

श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाने को बाद गौशाला में मौजूद समस्त लोगों को प्रसादी वितरित की गयी।

Share.