डीपीआरओ ने देखी गोशाला, खामियों पर फटकार

■पर्याप्त भूसा रखने और गोवंशों को ठंड से बचाने के दिए निर्देश

■गांव में गंदगी मिलने पर उन्होंने जिम्मेदारों को फटकारा

आटा डीपीआरओ राम अयोध्या प्रसाद ने आटा कस्बे का भ्रमण किया।

गांव में गंदगी मिलने पर उन्होंने जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए जल्द साफ-सफाई कराने के लिए निर्देशित किया।

इसके बाद उन्होंने आरसी सेंटर व सामुदायिक शौचालय सहित पंचायत भवन का निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर नाराजगी व्यक्त की।

शुक्रवार को आटा ग्राम पंचायत के डीपीआरओ ने आटा में स्थित कृष्णा गोशाला का निरीक्षण किया।

जहां गोवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा भोजन में नहीं मिला। गोशाला में बंद गोवंशों को सूखा भूसा खिलाने पर उन्होंने ग्राम प्रधान व सचिव को हरी घास खिलाने के लिए कहा।

उन्होंने भूसा स्टॉक देखा और मवेशियों को ठंड से बचाव के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने आरसी सेंटर का निरीक्षण किया। जो कि चालू स्थिति में नहीं था। जिसे जल्द चालू करने के लिए कहा। गांव में गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई।

वहीं, पंचायत भवन का निरीक्षण किया। इसके बाद सामुदायिक शौचालय का भी निरीक्षण किया। जहां पर शौचालय की टाइल्स टूटी मिलने पर उसे बदलवाने के लिए कहा।

गांव में बने तालाबों में गंदगी दिखी तो जल्द साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान एडीओ पंचायत संतोष गौतम, सचिव पवन सोनी व प्रधान राम कुंवर आदि मौजूद रहे।

Share.

कार्तिकेय गुबरेले(पत्रकार) जिला ब्यूरो चीफ क्राइम फोकस न्यूज 24×7 उरई (जालौन)