Spread the love

डा. चन्दन गुप्ता व अरविंद जायसवाल हुए सम्मानित

■■■■■■■■■■■■■■■

रिपोर्ट: असगर अली 

■■■■■■■■■■■■■■■■

सलेमपुर (देवरिया)। नगर के सन्त तुलसी मार्ग पर स्थित जय मां वैष्णो युवा समिति के द्वारा नगर के प्रतिष्ठित डॉक्टर चन्दन गुप्ता एमडी तथा समिति के अध्यक्ष अरविन्द जायसवाल को एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्त, अरविन्द जायसवाल, प्रभु शंकर उर्फ सुखारी, हरिश्चंद्र जायसवाल, राज कुमार जायसवाल, लल्लन वर्मा, शिव कुमार, राजू मद्धेशिया, संतोष कुमार मद्धेशिया, विष्णु जायसवाल, मुकेश गुप्ता, सत्य नारायण रौनियार, डब्लू श्रीवास्तव, अशोक गुप्ता, कुन्दन मद्धेशिया, सोनू जायसवाल, लाल बाबू मद्धेशिया, सीताराम, शिकारी प्रसाद, लख्खू, विपुल वर्नवाल, सुजीत कुमार जायसवाल, सरोज, रमेश चन्द श्रीवास्तव, ज्ञानेश्वर जायसवाल, रजत जायसवाल आदि उपस्थित थे।
स्वागत से अभिभूत होकर डॉक्टर चन्दन ने कहा कि दुर्गा पूजन का जिस भव्य तरीके से नगर में आयोजन किया गया है वह पूरे जिले मे चर्चा का विषय बना हुआ है। इसको और भव्य बनाने के लिए मेरे द्वारा प्रथम 51000, द्वितीय 31000 और तृतीय 21000 का पुरस्कार दुर्गा पूजा कमेटी को दिया जाएगा। पूर्व अध्यक्ष सुधाकर गुप्त ने कहा कि दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन जिस शानदार तरीके से नगर में किया जाता है वह आम लोगो के बीच आकर्षण का केन्द्र बन गया है और डॉक्टर साहब की इस घोषणा से अगले साल इसमें चार चांद लग जायेगा और इसकी चर्चा पूरे प्रदेश में होने लगेगी।

Share.