Spread the love

भीषण गर्मी के चलते अस्पताल में लग रही मरोजों लाइन

 

पेट दर्द, उल्टी दस्त के मरीजों की बढ़ रही संख्या

उरई(जालौन)।जैसे-जैस गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा वैसे ही वैसे बीमारियां थमने का नाम नहीं ले रही है। जिला अस्पताल में इस महिला व पुरुष मरीजों के अलावा छोटे-छोटे बच्चों बीमारी के चलते लाइनें लगी हुई देखी जा सकती है। बढ़ते गर्मी के प्रकोप के चलते खांसी, जुखाम, पेटदर्द के अलावा उल्टी के मरीज डाक्टरों के कक्ष में उपचार करवाते देखे जा सकते है तो दवां काउंटर एवं पर्चा काउंटर पर लाइनें लगी हुई है। इस सम्बंध चिकित्साकों का कहना है कि धूप से बचाव करना चाहिए तथा पानी ज्यादा उपयोग करना चाहिए तथा बासा भोजन कभी नहीं करना चाहिए। गर्मी के मौसम खान -पान की बजह से मौसमी बीमारियां बढ़ती जा रही है।

Share.

कार्तिकेय गुबरेले(पत्रकार) जिला ब्यूरो चीफ क्राइम फोकस न्यूज 24×7 उरई (जालौन)