मोठ में दुर्गा पंडालों पर प्रशासन सख्त, CCTV से लेकर DJ तक पर निगरानी
झाँसी के मोठ में इस बार दुर्गा पूजा के पंडालों पर प्रशासन ने सख्ती दिखा दी है।
एसडीएम अवनीश तिवारी और सीओ अजय श्रोतिय ने पंडाल कमेटियों के साथ पीस कमेटी की बैठक की और कई कड़े निर्देश जारी किए।
बैठक में तय हुआ कि हर दुर्गा पंडाल में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। पुलिस की मौजूदगी दर्ज करने के लिए एक रजिस्टर भी रखा जाएगा, जिसे कभी भी अधिकारी चेक कर सकते हैं।
तेज़ आवाज़ में डीजे बजाने पर भी रोक लगाई गई है। आदेश साफ है—संगीत बजे, लेकिन इतनी तेज़ी से नहीं कि किसी को परेशानी हो।
सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी और आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों को भी चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने साफ कहा है कि उकसाने वाली पोस्ट शेयर मत करें, बल्कि पुलिस को जानकारी दें—वरना कार्रवाई तय है।
विसर्जन को लेकर भी प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। निर्देश है कि गुलाल सिर्फ पंडाल के भीतर उड़ाया जाए, रास्ते में नहीं। बेतवा नदी के खिरिया घाट पर पहले से ही नाविक और गोताखोर मौजूद रहेंगे।
साथ ही अपील है कि केवल वही लोग नदी के पास जाएं जो तैरना जानते हों। मूर्तियों का विसर्जन कतार से और बारी-बारी से किया जाएगा। कोशिश यही होगी कि सूरज ढलने से पहले सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाए।
👉 संवाददाता विवेक तिवारी की रिपोर्ट






