झाँसी। जिले के कस्बा चिरगांव का ऐतिहासिक रामनगर तिराहा अब एक नई पहचान के साथ जाना जाएगा। इसे परशुराम चौक के नाम से जाना जाएगा।
बबीना विधानसभा के विधायक राजीव सिंह और नगर पालिका के निर्विरोध अध्यक्ष संजले राजा ने विधिवत भूमि पूजन कर चौक निर्माण कार्य की शुरुआत की।
पूजन कार्यक्रम पंडित कैलाश नारायण व्यास के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुआ।
इस मौके पर बृहद ब्राह्मण समाज सेवा संस्थान चिरगांव के अध्यक्ष राम प्रकाश पटेरिया ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि परशुराम चौक का निर्माण नगर के धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल को और प्रबल करेगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिनमें राजू पाठक, भगवत निपसइया, लक्ष्मी नारायण, बबलू, दिलीप नायक बड़ौदा, मुनि महाराज, रामजी दुबे, टोला महाराज, मनोज तिवारी मुखिया, सचिन रना, श्याम चौबे, पंकज रावत, मोंटी तिवारी, विमल तिवारी, अनुज सरबरिया, तनु महाराज, अक्षय दुबेदी, राहुल समाधियां, अशोक बदल, हरि राम दीक्षित, संतोष शर्मा, शशिकांत तिवारी शैलेंद्र बादल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।