Spread the love

ग्रामीण अंचलों में भाईचारे और अमन के साथ अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

मोठ कस्बा, समथर एवं ग्राम साकिन, लोहागढ़ और सेरसा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ईद-उल-अजहा का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास, अमन-चैन और भाईचारे के साथ मनाया गया। ईदगाहों में मुस्लिम समाज के लोगों ने शांतिपूर्ण वातावरण में ईद की नमाज अदा कर देश और समाज में सुख-शांति की दुआ मांगी।

ग्राम साकिन में बज्मे इस्लाम के पेश इमाम हाफिज नौशाद चिश्ती ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ देना और मिलजुलकर रहना ही इस्लाम का सच्चा पैगाम है।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान वकील अहमद रब्बानी मास्टर, कल्लू नेता (सपा), सोहिल खान, असलम खान, हाजी नन्हे खान, जमाल खान मास्टर एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य भल्लू नेता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी अतुल कुमार के कुशल निर्देशन में पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहा।

📍 मोठ से संवाददाता — जहूर अहमद खान की रिपोर्ट

Share.