Spread the love

शराब पार्टी के दौरान झगड़ा दोस्त ने दोस्त को मार डाला,मौत मौके पहुंचे ए एस पी

उरई। सनसनी खेज

वारदात सामने आई है। जहां शराब पीने के दौरान दो दोस्त आपस में भिड़ गए, जिसमें एक दोस्त ने दूसरे दोस्त के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई, घटना की जानकारी मिलते ही उरई कोतवाली पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। साथ ही मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजकर हत्या करने वाले युवक की तलाश में जुट गई है।घटना उरई कोतवाली क्षेत्र के राठ रोड की है। यहां उरई कोतवाली के मुहल्ला गांधीनगर का रहने वाला युवक अखिलेश (22) पुत्र धर्मेंद्र उरई के राठ रोड पर पत्थर की मूर्ति बनाने और बेचने का काम करता था। शुक्रवार दोपहर वह दुकान पर बैठा था, इसी उसके तीन दोस्त आए और मिलकर शराब पीने लगे, तभी उनके बीच विवाद हो गया, जिसमें एक युवक ने अपने साथी के सिर पर तमंचा सटाकर गोली मार दी और वहां से भाग गए।गोली की आवाज सुनने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जहां लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने अखिलेश खून से लथपथ देखा लोगों के रोंगटे खड़े हो गए, तत्काल इस घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, मगर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।वहीं मृतक के भाई हेमंत का कहना है कि शराब पीने को लेकर उसके भाई की गोली मारकर हत्या की है, अभी तक गोली मारने वाले हमलावरों की पहचान नहीं हुई है।वहीं अपर पुलिस अधीक्षक असीम चौधरी ने बताया कि जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक अखिलेश के साथ ही कुछ युवक दुकान पर बैठे थे, इसी दौरान शराब के नशे में कुछ विवाद हुआ और अखिलेश की गोली मारकर हत्या कार दी, मौके से तमंचा मिला है। हमलावरों की पहचान कर जल्द उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Share.

कार्तिकेय गुबरेले(पत्रकार) जिला ब्यूरो चीफ क्राइम फोकस न्यूज 24×7 उरई (जालौन)