मोठ में फ्लैग मार्च – पुलिस की सख्त चौकसी, अराजक तत्वों को चेतावनी
■ त्योहारों पर अलर्ट मोड में पुलिस – अराजक तत्वों पर कड़ी नजर!
रिपोर्ट: विवेक तिवारी मोठ
झांसी के मोठ कोतवाली इलाके में आगामी त्योहारों को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। शुक्रवार को एसडीएम अवनीश तिवारी, सीओ अजय श्रोतिय और कोतवाल अखिलेश द्विवेदी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च नगर की मुख्य गलियों, चौराहों और उन मस्जिदों के पास से गुज़रा, जहाँ त्योहारों के दौरान भीड़ अधिक रहती है। अधिकारियों ने साफ कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि सभी लोग त्योहारों को सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं, लेकिन किसी ने भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मोठ पुलिस का संदेश बिल्कुल स्पष्ट है—
👉 “त्योहार खुशियों से मनाइए, लेकिन अगर किसी ने कानून तोड़ा, तो अबकी बार बख्शा नहीं जाएगा!”
✍️ संवाददाता: रिकू तिवारी
📺 फोकस न्यूज़ 24×7 स्पेशल रिपोर्ट






