जालौन में संघ के 100 वर्ष पूरे | विजयादशमी पर शस्त्र पूजन
नमस्कार, आप देख रहे हैं Focus News 24×7, जालौन से महेश चौधरी के साथ
जालौन नगर में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के मौके पर ध्वजारोहण के साथ हुई। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इसके बाद विजयादशमी पर्व पर परंपरा अनुसार शस्त्र पूजन संपन्न हुआ। संघ के स्वयंसेवकों ने एकजुट होकर अनुशासन और राष्ट्र सेवा का संकल्प दोहराया।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और बच्चों ने हिस्सा लेकर देशभक्ति और संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया।
फिलहाल के लिए बस इतना ही, देखते रहिए Focus News 24×7।
जालौन में संघ के 100 वर्ष पूरे | विजयादशमी पर शस्त्र पूजन






