फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी! चार शिक्षक सेवा से बाहर”
■ राजस्थान सरकार का कहना है कि शिक्षा विभाग में किसी भी प्रकार की फर्जीवाड़ा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
नमस्कार, आप देख रहे हैं Focus News 24×7 और मैं हूँ विनय कुमार
👉 राजस्थान में शिक्षकों पर बड़ी कार्रवाई हुई है।
संस्कृत शिक्षा विभाग ने चार शिक्षकों को राजकीय सेवा से हटा दिया है।
दरअसल, इन शिक्षकों ने नियुक्ति के समय फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र जमा कराया था।
नियुक्ति दिसंबर 2024 में हुई थी, लेकिन सत्यापन के दौरान इन प्रमाण पत्रों को फर्जी पाया गया।
विभाग की जांच रिपोर्ट आने के बाद, जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल से मिले सत्यापन के आधार पर कार्रवाई की गई।
जिन चार शिक्षकों को सेवा से हटाया गया है, उनके नाम हैं –
➡️ विष्णु कुमार पुत्र बीरेंद्र सिंह
➡️ सुरेंद्र सिंह पुत्र सत्यवीर सिंह
➡️ लोकेश राठौर पुत्र चतुर्भुज राठौर
➡️ संजीव कुमार पुत्र रूप सिंह।
अब यह चारों शिक्षक हमेशा के लिए सरकारी सेवा से बाहर कर दिए गए हैं।
राजस्थान सरकार का कहना है कि शिक्षा विभाग में किसी भी प्रकार की फर्जीवाड़ा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
फिलहाल इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग और अभ्यर्थियों में काफ़ी चर्चा का माहौल है।






