थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह ने कहा सौहार्द से मनाएं त्यौहार

समथर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर कस्बा समथर के थाना प्रांगण में थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आगामी पर्वों श्री गणेश उत्सव, जलविहार एवं वारावफात पर्व जुलूस को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह ने कहा कि सभी त्यौहार आपसी भाईचारे और समरसता के साथ मनाए जाने चाहिए। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

इस अवसर पर हर्षवर्धन सिंह, कन्हैया गुर्जर (पूर्व प्रधान), जयपाल सिंह गुर्जर (जिला अध्यक्ष पत्रकार एकता संघ), कौशिक कयूम खान, महमूद नेता, अनुपम श्रीवास्तव, अनुज दुबे, संजीव ब्यास, आशीष उपाध्याय, रमाशंकर सिरोवन, जाहिद खान सहित क्षेत्र व नगर के कई प्रधान, पत्रकार और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

तहसील संवाददाता जयपाल सिंह गुर्जर, Focus News 24 x7 की रिपोँट

Share.

Tehsil Reporter DISTRICT: JHANSI